मजदूर दिवस पर मनरेगा मजदूरों को किया गया सम्मानित

विकास के वाहक हैं हमारे मजदूर : मुखिया
बलराम शर्मा
मेराल: प्रखंड परिसर स्थित ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी के पंचायत सचिवालय सभागार में गुरुवार को मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि श्रमिकों का पंजीयन कर जॉब कार्ड बनाया जाता है।साथ ही मनरेगा के तहत जॅाब कार्डधारकों को काम भी मुहैया कराया जाता है।
इससे गांव के लोगों को काम के लिए जिले से बाहर पलायन नहीं करना पड़े। इस अवसर पर 100 दिन हाजरी पूरा करने वाले 30 जॉब कार्डधारी मजदूरों को अंग वस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिन्हे सम्मानित किया गया उनमें रानी कुवंर, शशिकांत गुप्ता, राही हुसैन, गोवर्धन महतो, महफूज अंसारी, अखिलेश कुमार, रामप्यारी चौधरी, जाबिर अंसारी, सरफराज अंसारी, सियाराम कुमार, ज्ञान प्रकाश कुमार, जितेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
मौके पर मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने मज़दूरों के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें विकास का वाहक बताया। कहा मजदूर समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अपनी मेहनत और श्रम से बड़े से बड़े कार्यों को अंजाम देने है जिससे देश का विकास होता है। कार्यक्रम में पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका, पंचायत सचिव राधा कुमारी, रामनाथ चौधरी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, उप मुखिया अली शेर अंसारी, पंचायत सहायक मसूद आलम सहित कई लोग थे।