गढ़वा की धरती पर पहली बार पड़ा प्रधानमंत्री का कदम, स्वागत में नारों से गूंजा आसमान

गढ़वा की धरती पर पहली बार पड़ा प्रधानमंत्री का कदम, स्वागत में नारों से गूंजा आसमान

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा की धरती पर नरेंद्र मोदी के रूप में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का कदम पड़ा। इसके साथ ही 4 नवम्बर का दिन गढ़वा लिये ऐतिहासिक बन गया। देश की आजादी के बाद गढ़वा जिले की धरती पर आने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बन गये। जिला मुख्यालय के समीप चेतना गांव के मैदान में पधारे देश के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर झारखंडी गीत और नृत्य के बीच पुष्प वर्षा के साथ प्रधानमंत्री को मंचासिन किया गया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर गढ़वा वासियों का अभिनंदन किया। कहा गढ़वा आकर वह अपने को धन्य मानते हैं। यहां के स्वागत से वह अभिभूत हैं। गढ़वा भारत का अहम हिस्सा है। भारत की उन्नति में गढ़वा की भी उन्नति निहित है।

उन्होंने आज गढ़वा को नजदीक से देखा है। इस क्षेत्र के विकास के लिये सरकार विशेष योजना के तहत कार्य कर रही है। अपनी धरती पर प्रधानमंत्री को देख लोग काफी खुश थे। मोदी के प्रति सकारात्मक भाव लिये गढ़वावासी प्रधानमंत्री की एक-एक बातों को गंभीरता से सुन रहे थे।