वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन

12 अप्रैल को गढ़वा में निकाली जायेगी रैली

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत बरडीहा में वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतर कर बिल के विरोध में नारेबाजी की। उस मौके पर सदर मुस्ताक अहमद शेख ने कहा कि केंद्र सरकार धार्मिक मामलों में दखलंदाजी कर रही है। हमलोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह संपति हड़पने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बिल को वापस लेना होगा। मुस्ताक शेख ने कहा कि 12 अप्रैल को गढ़वा में कर्बलाह के मैदान से समाहरणालय तक विशाल रैली निकाली जायेगी। साथ ही वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से डीसी के माध्यम से की जायेगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था वक्फ बोर्ड की संपत्ति मुसलमानों की है। केंद्र सरकार संवैधानिक अधिकार को खत्म करना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि वक्फ संशोधन बिल को वापस नहीं लिया गया तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जायेगा। मौके पर सेक्रेटरी ताहीर हुसैन, हैसियत अंसारी, राकिब अनवर, साजिद अंसारी, डॉ रिजवान अहमद, अमीर हसन, मसऊवर अंसारी, मकसूद, तोहिद अंसारी, प्रवेज आलम, मकबूल अहमद, अजीज अंसारी, अफरोज अंसारी, असलम, नौसाद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।