गढ़वा के नितीश एवं पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे स्टेट चैंपियन

गढ़वा के नितीश एवं पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे स्टेट चैंपियन

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में खेले जा रहे 24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खेले गये मैचों में अंडर 17 बालक वर्ग में गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने गढ़वा के ही अनिमेष कुमार पाण्डेय को 4-1 से, पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा के अंजली कुमारी को 4-1 से जबकि अन्डर 15 बालक वर्ग के मुकाबले में रांची के आलिशाद खान ने रांची के ही अर्थ घोष को 3-2 से हराकर चैंपियन बना।

जूनियर अंडर 17 बालक वर्ग के सेमीफाईनल में गढ़वा के अनिमेष कुमार पाण्डेय ने गढ़वा के ही अभिजीत यादव को 4-0 से दूसरे सेमीफाईनल में गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने पूर्वी सिंहभूम के सोमिल महतो को 3-1 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। पुरुष एवं महिला वर्ग के टीम चैंपियनशिप का एवं डबल्स मुकाबले के विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार गढ़वा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कुमार निशांत सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार सिन्हा, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदान किया।

मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, संजय सोनी, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, अरविंद तिवारी, गुड्डू तिवारी, सिस्टर रौशमा, चंद्रभूषण सिन्हा, रविंद्र जायसवाल, प्रिंस सोनी, नंदकुमार गुप्ता, अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे।