केरल में झारखंड के युवक की मौत

केरल में झारखंड के युवक की मौत

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी राजेंद्र बैठा के 30 वर्षीय पुत्र मनोज बैठा की मौत रविवार की रात केरल में हो गई। जानकारी के अनुसार गत 17 अगस्त की रात मनोज सरिया शटरिंग का कार्य करने केरल गया था। बताया जाता है कि दिन में काम कर रात में अपने कमरे में मोबाईल देख रहा था। देर रात हिचकी आया और वह बेहोश हो गया।

बेहोशी की हालत में साथ में रह रहे लोग इलाज के लिये अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों के द्वारा मनोज का शव घर लाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह तक शव घर पहुंचने की संभावना है। मौत की सूचना मृतक के स्वजनों को नहीं दी गई है। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पुत्र सबसे छोटा डेढ़ वर्ष का है। उधर मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।