एक नोट एक वोट मुहिम की शुरुआत

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपने आवास से एक नोट एक वोट मुहिम की शुरुआत की। जो कलश लेकर गिरिनाथ के समर्पित कार्यकर्ता 3 लाख जनता के बीच में जाएंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पक्ष में जनता को गोलबंद करेंगे। पूर्व मंत्री पिछले कई महीनो से भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाल कर गांव गांव तक पहुंच रहे हैं। मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की थी, आज सफल होता दिख रहा है।
बिना नाम लिये मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर कटाक्ष भी किया। कहा जिस तरह से जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में शामिल हुई है, इसके लिये मैं गढ़वा के देवतुल्य जनता को धन्यवाद दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन कर गढ़वा में इतिहास रचने वाली है। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।