गांजा स्मगलिंग के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बंशीधर न्यूज
रंका: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने गांजा स्मगलिंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इनमें अभियुक्त सुमित कुमार उम्र 19 वर्ष पिता स्व० कृष्णा राम एवं राहुल कुमार सिन्हा उम्र 25 वर्ष पिता ललन किशोर सिंह दोनों का पता ग्राम रंकाकला, थाना रंका, जिला गढ़वा का नाम शामिल है।
रंका थाना कांड संख्या -102/2025 दिनांक -18/08/2025 धारा 21/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों को 11 किलो गांजा स्मगलिंग करने का आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और एक पल्सर मोटरसाइकिल ( बी.आर. 26 डी. 6351) को जब्त किया गया है।अग्रीम कार्रवाई की जा रही है तथा यह कांड अन्य विंदुओं पर अनुसंधान अंतर्गत है।