पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के दिवंगत नेता टिकैत चौबे के परिजनों से मिलकर लिया उनका हाल चाल

हरसंभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव पहुंचकर पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे के परिजनों से मिलकर न सिर्फ हाल चाल लिया। बल्कि उन्होंने हरसंभव मदद करने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान दिवंगत नेता के सभी परिजन मौजूद थे। सुशील कुमार चौबे का निधन हृदयाघात से पिछले माह में हो गया था।
स्व टिकैत के निधन के दूसरे दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा उनके गांव आकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने काफी देर तक उनके परिजनों से मिलकर एक-एक सदस्यों से हाल चाल पूछ कर पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत नेता के कई स्मृतियों को याद कर उनके परिजनों से साझा किया। श्री मुंडा ने उनके परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने काफी ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया था। यही कारण था कि उनकी छवि अन्य लोगों से अलग थी। मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय, अशोक कसबे, विनय चौबे, शिवबंश मिश्रा, उपप्रमुख सत्येंद्र नारायण सिंह, अमरेश तिवारी, रासबिहारी तिवारी, डॉ बीपी शुक्ला, सुनील पांडेय, किशोर कुमार, गोल्डेन चौबे, संजय चौबे, विष्णु पाठक, संजय तिवारी,राहुल चौबे, विकास चौबे, पंकज चौबे, मनोज चौबे, सुरेश पांडेय, दिलीप चौबे, धीरन तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।