राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से किया गया पथ संचलन, विजयदशमी उत्सव भी मनाया गया

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री बंशीधर नगर खंड की ओर से पथ संचलन किया गया। पथ संचलन लाला बागी हनुमान मंदिर रक्सा से मुख्य पथ होते हुये बस स्टैंड भवनाथपुर मोड़ से वापस प्लस टू उच्च विद्यालय तक स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में किया गया। रास्ते में स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, अनुकूल चंद्र, गायत्री परिवार ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
प्लस टू उच्च विद्यालय में विजयादशमी व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर गढ़वा जिला सह कार्यवाह लव जी नें अपने बौद्धिक में कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के दौरान पंच परिवर्तन के तहत 5 प्रमुख मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलायेगा। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व-निर्भर व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
इस दौरान संघ देशभर में गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन करेगा। हिंदू समाज के लिये विजयादशमी पौरुष और शक्ति जागरण का पर्व है। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य इसी दिन से शुरू होकर 100 वर्षों तक विस्तारित हुआ है।
इस अवसर पर गढ़वा जिला संचालक काशी महतो, पूर्व संचालक विद्यासागर, अनुकुलचंद्र के विजय नंदन सिन्हा, खंड कार्यवाह राम बच्चन मेहता, सह खंड कार्यवाह सुजीत लाल अग्रवाल, अविनाश कुमार, सुधीर प्रजापति, अमित्युश, संजीत, अश्विनी, राजकुमार, ललित प्रसाद समेत बड़ी संख्या संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।