सुख और दुख को कोई रोक नहीं सकता : जीयर स्वामी

सुख और दुख को कोई रोक नहीं सकता : जीयर स्वामी

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : निगम क्षेत्र के सिंगरा में चातुर्मास व्रत कथा के दौरान श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि जीवन में सुख दुःख को कोई रोक नहीं सकता है। चाहें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम या लीला पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण ही क्यों न हों। एक बार एक महानुभाव ने पुछा कि अच्छे लोगों के जीवन में ही हमेशा क्यों आपत्ति, विपत्ति, संकट, समस्या आती है।

बुरे लोगों के जीवन में क्यों नहीं आती है। क्योंकि बुरे लोगों के जीवन में जो होना है जय या क्षय वो तो तय है, लेकिन अच्छे लोगों के जीवन में आपत्ति-विपत्ति संकट-समस्या आती है सजग, सतर्क और संयम से रहने के लिये। इन्हीं प्रश्नों को एक बार धर्मराज युधिष्ठिर ने देवर्षि नारद जी से पूछा।

तब देवर्षि नारद जी ने बताया कि भगवान् श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी पृथ्वी लोक में आने पर कहां शान्ति मिली, हम और आपके जीवन में कहां से सुख और शान्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान् होकर भी जिनके जीवन में संकट, समस्या, आपत्ति विपत्ति आई। इसीलिये वेद, शास्त्र और भगवान् के चरित्रों की कथाओं को हमें बार-बार पढ़ना और सुनना चाहिये। उस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने कथा का श्रवण किया।