श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम योजना की हुई शुरुआत

श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम योजना की हुई शुरुआत

पहले चरण में 6 स्थानों का किया गया चयन

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में 21 से 23 मई तक आयोजित एक पेड़ मां के नाम योजना की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने स्थल चयनित कर किया।

पहले चरण में वार्ड नंबर 5 के बभनी खाड़ डैम एवं वार्ड 16 के जतपुरा गांव में निर्माणाधीन पार्क का चयन किया गया। सभी वार्डों के प्रमुख स्थल चयन को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने महिला स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को रवाना किया। 

कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने बताया कि नगर पंचायत में पहले चरण में 6 स्थानों का चयन किया गया है। स्थल चयन के बाद उक्त स्थान पर 5 जून को पौधा लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक पेड़ मां के नाम के साथ शहरी क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने और स्वच्छ बनाने का है।

उन्होंने लोगों को अभियान को सफल बनाने, लोगों को जागरूक करने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील है। उस मौके पर नगर प्रबंधक प्रमेय मंडीलवार, रवि कुमार, सीआरपी तथा विभिन्न महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।