दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, पप्पू यादव लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष

दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, पप्पू यादव लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष

जितेंद्र यादव

डंडई: प्रखंड क्षेत्र के रारो बाजार प्रांगण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित की।जिसकी अध्यक्षता दिलदार सिंह तथा संचालन प्राण यादव ने की ।सबसे पहले दुर्गा पूजा मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं चंद्रिका प्रसाद यादव, नागेंद्र सिंह और रामभरत सिंह को उपाध्यक्ष, नवरंग सिंह को सचिव तथा आनंद विश्वकर्मा को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेंद्र यादव कोषाध्यक्ष और अनिल चंद्रवंशी उपकोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा दिलदार सिंह को संगठन मंत्री, विजय कुमार सिंह को संयोजक, संतोष यादव (उपमुखिया प्रतिनिधि) को उपसंयोजक नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जितेन्द्र यादव और राजू विश्वकर्मा को दी गई है।

साथ ही कमलेश यादव, प्राण यादव,जितेन्द्र विश्वकर्मा, रमेश यादव,विमलेश यादव, भानु यादव ओमप्रकाश यादव समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने बताया कि रारो बाजार में लगभग दो दशकों से दुर्गा पूजा परंपरा के साथ मनाई जाती रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नाटक मंचन के अलावा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।