टीडीएम कॉलेज के संस्थापक सदस्य ब्रजकिशोर प्रताप देव का निधन, शोक

टीडीएम कॉलेज के संस्थापक सदस्य ब्रजकिशोर प्रताप देव का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : ठाकुर दयाल देव माणिकराज इंटर महाविद्यालय अधौरा के संस्थापक सदस्य ब्रजकिशोर प्रताप देव का निधन मंगलवार की शाम में हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उनका दाह संस्कार बुधवार की सुबह अधौरा गांव के श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक अरविंद प्रताप देव ने दी। परिजनों के मुताबिक दो दिन पूर्व उन्हें हर्ट अटैक हुआ था।

बनारस में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे उन्होंने अधौरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया एवं परिजनों को सांत्वना दी।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, टीडीएम कॉलेज के अध्यक्ष राजेश्वर प्रताप देव, सचिव शारदा महेश प्रताप देव, कमलेश्वर पांडेय, मुक्तेश्वर पांडेय, टीडीएम कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजू सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। उधर उनके निधन पर टीडीएम कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में कॉलेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि कॉलेज के संस्थापक सदस्य ब्रजकिशोर प्रताप देव काफी मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। खुश मिजाज प्रवृति के श्री देव सामाजिक कार्यों में काफी रुचि लेते थे। उन्होंने कहा कि टीडीएम इंटर कॉलेज की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कॉलेज के संस्थापक सदस्य के रूप में उनका सदैव मार्गदर्शन मिलता रहता था।

उनके निधन से महाविद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में शिक्षक उमेश सिंह, अमरेश यादव, रजनीश कुमार, जूही कुमारी, सुनील सोनी, राजीव प्रताप देव, कमलेश कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अमित कुमार सिंह, शैलेंद्र प्रताप देव, नवनीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, विनेश पाल, रामपवन राम सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।