विश्रामपुर में आयोजित शिव गुरु चर्चा में हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

विश्रामपुर में आयोजित शिव गुरु चर्चा में हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

भगवान शिव जगतगुरू हैं : विधायक

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : विश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय परिसर स्थित जरासंध स्टेडियम में रविवार को विशाल शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपने आराध्य देव भूत भावन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की दुआ मांगी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने शिव गुरु चर्चा के संस्थापक हरिंद्रानंद व नीलम दीदी के तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने किया। पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भगवान शिव जगत गुरू है। संसार के जितने भी लोग हैं सभी उनके शिष्य हैं। हमलोग सदियों से भगवान भाव से उनकी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम उन्हें गुरू भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो निश्चित ही कल्याण सम्भव है।

संसार के सभी लोग उनका शिष्य बनकर गुरु उन्हें भाव दे, तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से होगा। हमलोगों का पहला कार्य है अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर उन्हें भी जागृत करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सब कुछ देते हैं तो ज्ञान भी देंगे। डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना ने कहा कि भगवान शिव त्रिकालदर्शी, अंतर्यामी, अजर-अमर अविनाशी हैं। वे सारे संसार के गुरु हैं। भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से सभी प्रकार के कष्टों का नाश हो होता है।

थोड़ी सी श्रद्धा व भक्ति के साथ की गई पूजा-अर्चना से महादेव तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। शिव गुरु चर्चा कार्यक्रम में शिवभक्तों ने भजन कीर्तन भी किया। कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा व लातेहार जिला के अलावा छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश से भी शिव शिष्य शामिल होकर भजन कीर्तन किया। मौके पर भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी, शिव परिवार के एस कुमार, उर्मिला कुमारी, यमुना प्रसाद, पंचम, राजेश प्रसाद, आलोक कुमार, कमल कुमार, आशीष पांडेय, धर्मेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार सहित हजारों की संख्या में शिवभक्त मौजूद थे।