ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मेराल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बंशीधर न्यूज
मेराल: प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। मेराल के दोनों भाजपा मंडल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सभी पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ जिला के कई नेता अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा अस्पताल चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी।
इस दौरान सभी हाथ में तिरंगा लिए जोश एवं उत्साह से लेवरेज देश की सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद जवान अमर रहें के गगन भेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान नेताओं ने भारतीय सेना का शौर्य, ऑपरेशन सिंदूर की अप्रत्याशित सफलता की चर्चा करते रहे।
यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता विनय चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, हरेंद्र द्विवेदी, उदय कुशवाहा, रुपू महतो, मनोज जायसवाल के साथ कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, इंदेश पांडे, धनंजय शर्मा, महेंद्र सिंह, चंद्रमणि पाठक, रविंद्र प्रसाद, राधेश्याम यादव, राजेश यादव, अमित कुमार साह, वीरेंद्र ठाकुर, भोला पासवान, विकास द्विवेदी, वीरेंद्र पासवान, कामेश्वर ठाकुर, नरेश सिंह, कंचन पांडे, शिव नारायण चौधरी, खुर्शीद अंसारी, उपाध्याय यादव अशोक केसरी आदि शामिल थे।