वीआईपी सुप्रीमों मुकेश साहनी ने की इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की अपील

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय नेता मुकेश साहनी ने कहा है कि विकासशील इंसान पार्टी देश के प्रमुख राजनीतिक धड़ इंडिया गठबंधन के साथ है। उन्होंने पार्टी के तमाम समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है।
श्री साहनी ने कहा है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में जिस विधानसभा क्षेत्र से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले आदि के प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं उन्हें अपना बहुमूल्य वोट दे कर विजयी बनाएं। ज्ञात हो कि श्री साहनी ने इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में रमकंडा में आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचकर श्री ठाकुर को तीर धनुष ठाकुर छाप पर वोट दे कर जीताने की अपील की है।