असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में की चुनावी जनसभा, कहा एक रहेंगे सेफ रहेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में की चुनावी जनसभा, कहा एक रहेंगे सेफ रहेंगे

बाबर औरंगजेब को हमारे पूर्वजों ने हराया है

बंशीधर न्यूज

मेराल : एक रहेंगे सेफ रहेंगे, बाबर औरंगजेब जब भारतीय संस्कृति एवं सनातन को नहीं हीला सके तो हेमंत सोरेन और मिथिलेश ठाकुर की औकात ही क्या है। उक्त बातें असम के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक हिमंत विश्वा शर्मा ने रविवार को पेशका मे भाजपा की ओर से पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन तथा मिथिलेश ठाकुर ने मिलकर झारखंड तथा गढ़वा को लूट लिया, भ्रष्टाचार चरम पर है आलम यह है कि सोने के भाव में यहां बालू बिक रहा है, बुजुर्गों का पेंशन बंद कर मंईयां सम्मान योजना देने का काम किया और सास-बहू में लड़वाने का काम किया। अबुआ आवास योजना कुछ लोगों को दिया तो गया लेकिन बालू इतनी महंगी है कि गरीब घर बना ही नहीं पा रहे। यहां दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन को रोका जा रहा है, रामनवमी की जुलूस नहीं निकल पा रही।

उन्होंने चुनौती देते हुये कहा की मां का दूध पिया है तो अगले वर्ष मूर्ति विसर्जन तथा रामनवमी के जुलूस को रोक करके दिखाना। हेमंत सोरेन तथा कल्पना सोरेन पर चुटकी लेते हुये उन्होंने कहा कि दोनो फिल्म के टाईटल के तरह एक दूजे के लिये, प्रचार प्रसार कर रहे हैं, गरीबी, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। कालाबाजारी एवं लूट के पैसे के घमंड में मिथिलेश ठाकुर इतना चूर हो गए हैं कि मां गढ़ देवी मंदिर के तोरण द्वार के ऊपर अपने माता-पिता का नाम लिखवा दिया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले लूट, खसोट एवं भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों को जेल भेजा जायेगा।

सीजीएल सहित सभी परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच कराई जायेगी, 2 लाख 87 हजार लोगों को नौकरी दी जायेगी, सहारा में डूबे हुए पैसे को सभी को लौटाया जायेगा, छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा की तर्ज पर 31 रुपए प्रति किलो धान की खरीद की जायेगी, बुजुर्गों को ढाई हजार रुपये के साथ-साथ गोगो दीदी योजना से 2 हजार 1 सौ राशि एक साथ दी जायेगी, मोदी ने घोषणा किया है कि झारखंड में सरकार बनते ही 21 लाख लोगों को आवास दिया जायेगा तथा बालू फ्री उपलब्ध कराई जायेगी।

भाजपा विधायक प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भी लोगों को संबोधित करते हुये हेमंत सरकार तथा मिथिलेश ठाकुर पर प्रहार करते हुये कहा कि भ्रष्टाचार, बालू की कालाबाजारी, नल जल योजना में हजारों करोड़ का घोटाला किया गया है जिसके लिये एसीबी, सीबीआई रेड कर रही है। उन्होंने 13 नवंबर को तीन नंबर पर कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की। सभा सांसद वीडी राम, पूर्व सांसद घूरन राम, सूरज गुप्ता, आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, डॉ लालमोहन, मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, अमृतांजलि दुबे, मुखिया राम प्रताप, वीरेंद्र नाथ तिवारी, रामप्रवेश चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, संतोष दुबे, मुन्ना तिवारी, सुषमा कुशवाहा, चंपा देवी, उदय कुशवाहा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ विश्वनाथ ठाकुर, जगजीवन राम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन उदय कुशवाहा ने किया।