अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल

भवनाथपुर : रेलवे साइडिंग पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्के से थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलान गाँव निवासी संजय साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ईलाज हेतु भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की संजय साह शाम को अपने लूना मोपेड पर सवार होकर भवनाथपुर से अपने घर कैलान जा रहे थे। उसी दौरान रेलवे साइडिंग पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।