शांति समिति की बैठक में ईद मिलादुन नवी व करमा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

शांति समिति की बैठक में ईद मिलादुन नवी व करमा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : मुस्लिम धर्मावलंबियों पर्व ईद मिलादुन नवी व करमा पर्व को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने किया। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ ईद मिलादुन नबी पर्व एवं करमा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा।

लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन नबी सहित सभी त्यौहार को दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाते हैं। कहीं कोई परेशानी नहीं होती है।पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि करमा पर्व और ईद मिलादुन नबी पर्व को शांति समिति के सदस्यों के द्वारा शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया है। पर्व के दिन पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस की गस्ती लगातार होती रहेगी। चौक-चौराहों पर प्रशासन की विशेष रूप से नजर रहेगी।

लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। यदि किसी तरह की अफवाह की सूचना मिलती है तो उसे तत्काल प्रशासन व पुलिस को बताएं। उस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। मौके पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, सदर तौहीद खान, शमीम खान, कलाम खां, हजारी प्रसाद, सूर्यदेव मेहता, लक्ष्मण राम, तस्लीम खान, फिरोज अंसारी, नसीर अंसारी, मुश्ताक अहमद शेख, मुखियागण तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।