मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत 4 घायल

बंशीधर न्यूज
सगमा : धुरकी- बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बीरबल गांव में दो बाईक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की 11 बजे की हैं। घायलों में पूतुर गांव निवासी मनोज गुप्ता एवं उनकी पत्नी, लड़की व लखनी धौरा गांव निवासी दीपक कुमार का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक पुत्तुर गांव के मनोज गुप्ता पत्नी एवं पुत्री को लेकर मकरी गांव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे थे।
जबकि धुरकी प्रखंड के लिखनी धौरा गांव निवासी दीपक कुमार अपने भगिना को विद्यालय छोड़कर सगमा की ओर जा रहा था। इसी बीच बीरबल गांव में गोपाल विश्वकर्मा के घर के पास मुख्य मार्ग पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया गया।