यज्ञशाला परिक्रमा को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुति और स्वाहा वेद मंत्र, ऋत्विक से यज्ञशाला समेेत संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
यज्ञाचार्य विजय राघव पाण्डेय, यज्ञब्रह्म सुरेंद्र पाण्डेय, आचार्य कृष्णकान्त पाण्डेय, कृष्णकान्त दूबे, ललन त्रिपाठी, सच्चिदान्द दूबे, पद्मनाथ त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, विनोद तिवारी, उपेन्द्र नाथ, गोरख नाथ पाण्डेय, विष्णु शंकर, संजय पाण्डेय, चंद्रकांत तिवारी, अमृतांश तिवारी, सहस्यांशु तिवारी, नृसिंह शुक्ल, संतोष चौबे, पवन पाण्डेय, संतोष तिवारी, जय प्रकाश पांडेय, सम्मपत कुमार चौबे, अशोक पाण्डेय, नितेश पाण्डेय, चंदन तिवारी, छोटन तिवारी, उमेश नाथ तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, संजय पाण्डेय, राजाराम पाण्डेय, धनजी चौबे आदि आचार्यों का वैदिक मंत्रोच्चार वातावरण में गूंज रहा है।
मुख्य यजमान ददन सिंह, सुनील तिवारी, विजय शुक्ला आदि यजमान की भूमिका में आहुति दे रहे हैं। इस दौरान बुधवार को सुबह पांच बजे से ही परिक्रमा करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक थी। हालत यह है कि पुलिस प्रशासन और यज्ञ समिति के महिला और पुरुष वोलेंटियरों को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।