आगलगी में कच्चा मकान जलकर खाक, लगभग 7 लाख का नुकसान

आगलगी में कच्चा मकान जलकर खाक, लगभग 7 लाख का नुकसान

मुखिया ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने तथा हर संभव मदद का दिया भरोसा

बलराम शर्मा

मेराल: प्रखंड के संगवरिया गांव के केवल टोला मे शुक्रवार को लग‌भग 12 बजे दिन मे सुनीता देवी पति विनोद चंद्रवंशी के घर में आग लगने से पूरा घर स्वाहा हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार रोज की भांति लकड़ी चूल्हा पर खाना बना कर, लकड़ी से आग बुझाकर चूल्हा के ऊपर ही बचा हुआ लकड़ी रख कर खेत में काम करने चली गई थी।

लोगों ने संभावना जताई कि चूल्हा में बचे आग से पहले लकड़ी में फिर घर में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान के साथ सोना-चांदी का आभूषण, कपड़ा, जमीन के कागजात, पढ़ाई लिखाई के कागजात, राशन, सब जलकर राख हो गया। परिजनों के मुताबिक इस घटना में लगभग 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आगलगी कि इस घटना में पीड़ित परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुखिया संजय राम ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया। साथ ही मुखिया ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।