सगमा के सीआईएसफ जवान के सर्विस रायफल से चली गोली, घटना स्थल पर ही हुआ मौत

सगमा के सीआईएसफ जवान के सर्विस रायफल से चली गोली, घटना स्थल पर ही हुआ मौत

बंशीधर न्यूज

सगमा : हजारीबाग जिले के कटकम दाग थाना क्षेत्र के बड़का गांव कोल साइडिंग में वॉच टावर पर तैनात सीआईएसफ जवान के सर्विस रायफल से गोली चलने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर सहित गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव निवासी भुट्टी प्रसाद यादव के पुत्र सीआईएसफ का जवान मिथलेश प्रसाद यादव की ड्यूटी हजारी बाग जिले के कटकम दाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव कोल साइडिंग में थी। वह वॉच टावर पर अपना ड्यूटी कर रहे थे। मगर अहले सुबह चार बजे शौच के लिए वॉच टावर से नीचे उतर रहे थे, नीचे जाने के क्रम में उनका पैर फिसलते ही उनके सर्विस रायफल से गोली चल गई।

जिस कारण उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद सीआईएसफ पदाधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक जवान का शव आज रात्रि तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मृतक जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इस खबर के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है, मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालो का भीड़ उमड़ रहा है।