पतंजलि सह भारत स्वाभिमान के नेतृत्व में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

बलराम शर्मा
मेराल: पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती संस्था के प्रखंड कार्यालय - बलराम शर्मा के आवास पर मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया राम सागर महतो, पूर्व जीप सदस्य संजय भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्र, भारत भूषण तिवारी, दशरथ प्रसाद, शिवकुमार विश्वकर्मा, विनोद प्रसाद उर्फ लाला जी, बीएसटी प्रखंड अध्यक्ष बलराम शर्मा, योग शिक्षक बिजेश्वर प्रजापति, प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेंद्र प्रसाद, जहूर रंगसाज ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।
इस दौरान उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए इंकलाबी नारे लगाए गए। कार्यक्रम में ब्रजेश मिश्र ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए फांसी के फंदे पर खुशी खुशी चढ़ गए। उन्होंने अपने सहयोगी बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर 8 अप्रैल, 1929 को दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम धमाका कर ब्रिटिश सरकार और उसके दमनकारी कानूनों के विरोध में अपना आवाज बुलंद किया।
उन्होंने "इंकलाब जिंदाबाद" का नारा दिया था। रुपू महतो ने कहा कि भगत सिंह का विचार आज भी हम सभी के बीच विद्यमान है। इन्हीं क्रांतिकारीयों के पदचिन्हों पर चलकर योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग और स्वदेशी से जन-जन को स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने में लगे हैं।
जिनके कार्यों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी से स्वालंबन का नारा देते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। अजय गुप्ता, संजय भगत ने भी योग और स्वदेशी अपनाने पर बल दिया।