भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

बंशीधर न्यूज

मेराल: प्रखंड मुख्यालय के मुडल टोला शिव मंदिर से श्रावण मास के तीसरे सोमवारी पर नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल हुए।

कलश यात्रा का शुभारंभ मुखिया रामसागर महतो, भाजपा नेता रुपु महतो, मनोज जायसवाल, प्रियंका कुमारी, संजय भगत, विजय प्रसाद, सुषमा कुशवाहा, विनोद प्रसाद, मो. अलिशेर अंसारी, विनेश कुमार मेहता आदि ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को ध्वज, चुनरी, और कलश देकर हर हर महादेव के गगन भेदी नारों के साथ किया।

लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा तय कर उरिया नदी संगम तट से जल लेकर पुनः मंदिर में पहुंच कर भगवान शंकर पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद चौधरी, धनंजय चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, कामेश्वर चौधरी सहित फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।