डीसी बोले : बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

डीसी बोले : बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिला मुख्यालय में सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाहरणालय के समीप बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डीसी श्री यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और आदर्शों पर चलकर ही झारखंड राज्य का गठन हुआ।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे समाज में जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक भी हैं। उन्होंने सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत डीसी ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क परिसर एवं गेस्ट रूम का निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।