विधायक अनंत के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रमजान का महीना प्रेम, त्याग और एकता का प्रतीक : अनंत
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवास पर शनिवार की शाम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों ने नमाज अताकर प्रदेश में अमन-चैन, शांति, समृद्धि की दुआ मांगी। उस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रमजान का यह खूबसूरत महीना हमें अमन और मुहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा की पवित्र रमजान का महीना प्रेम त्याग और एकता का प्रतीक है। यह हमें समाज में आपसी भाईचारा बनाये रखने का प्रेरणा देता है।
विधायक ने कहा कि इफ्तार पार्टी में सभी लोगों ने हिस्सा लेकर गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश किया है। उन्होंने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि इस तरह के सामूहिक इफ्तार के आयोजन से आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है। सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर भाईचारे का पैगाम देते हैं। डॉ यासीन अंसारी ने कहा की गढ़वा जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख और त्योहारों में बराबर की भागीदारी निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर हिन्दू मुस्लिम एक साथ रोजा खोल प्रेम एवं भाईचारा का संदेश देते हैं।उस मौके पर पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, विधायक के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, नपं उपाध्यक्ष लता देवी, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर खान, मनोज ठाकुर, श्रवण सिंह, तस्लीम खान, शमीम खां, महमूद आलम सीनियर, मोबिन अंसारी, राहत हुसैन, सदर तौहीद खान, मुखिया फिरदौस अंसारी, नसीर अंसारी, पप्पू खान, मो गुलाम नबी, इसराइल खान, मुन्ना खान, कामता प्रसाद, राजा सिंह, खुशदिल सिंह, ग्यासुदिन अंसारी, बैरम खान, नसरुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।