पूर्व विधायक भानू ने शहीद 30 बनिहार बेदी पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक भानू ने शहीद 30 बनिहार बेदी पर दी श्रद्धांजलि

बंशीधर न्यूज

केतार : प्रखंड के भगवान घाटी में मंगलवार को 15 वां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही एवं भाजपाईयों ने बनिहार बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बनिहार बेदी पर पुष्प अर्पित करते हुये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद पूर्व विधायक ने शहीद बनिहारों के परिजनों को अंग वस्त्र एवं सैकड़ों गरीब, असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।

मौके पर पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि आज बड़े-बड़े लोग भी अपने माता-पिता की पुण्यतिथि लगातार पंद्रह वर्षों तक नहीं मनाते हैं। लेकिन आपका बेटा भानू प्रताप शाही पंद्रह वर्षों से बनिहार बेदी पर आकर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने विधायक अनंत प्रताप देव पर निशाना साधते हुये कहा कि बनिहारो के घर जाकर 14 जनवरी के बजाय 13 जनवरी को श्रद्धांजलि देकर गरीब मजदूरों का उपहास उड़ानें का कार्य किया है।

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम सीमा पर है। मंईयां योजना के तहत महिलाओं को 2500 रू देकर भईया से बाईक पकड़वाकर 5 हजार रुपये का चालान काट कर पैसा वसूला जा रहा है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, घुरन राम, भगत दयानंद यादव, लक्ष्मण राम, शैलेश चौबे, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू, पंकज सिंह, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, विक्रमा सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, मनोज पहाड़िया, मुखिया मूंगा साह, राजेश रजक, विजयालक्ष्मी, कन्हाई प्रसाद, रवि पाल, राजू सिंह आदि उपस्थित थे।