भूतपूर्व सरपंच का निधन

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर: पाल्हे कला निवासी भूतपूर्व सरपंच 99 वर्षीय धुरजटेश्वर चौबे का शनिवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज उन्हें इलाज के लिए गढ़वा ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार रविवार को बांकी नदी के तट पर किया जाएगा।