पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष का निधन

पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष का निधन

बंशीधर न्यूज

सगमा : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव की पत्नी एवं पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष 45 वर्षीय उषा देवी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सहित शुभचिंतकों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार उषा देवी कुछ वर्षों से बीमार चल रही थी। काफी दिनों से उनका इलाज वाराणसी, लखनऊ के अलावा अन्य जगहों पर चल रह था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उषा देवी अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से श्री बंशीधर नगर में रह रही थी। अचानक दिन के दस बजे उनका तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना के सूचना पूरे क्षेत्र में आज की तरह फैल गई । इस खबर के बाद लोगो का भीड़ इकठ्ठा हो गया सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधा रहे थे।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। सांत्वना देने वालो में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज पांडेय, सगमा प्रखण्ड जिप प्रतिनिधि नंद गोपाल यादव ,सहायक शिक्षक मुन्ना कुमार भारती, अर्जुन पासवान सहित कई लोगो का नाम शामिल है।