गढ़वा : क्रेटा कार से चार लाख रुपये का गांजा बरामद

गढ़वा : क्रेटा कार से चार लाख रुपये का गांजा बरामद

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने शुक्रवार को गढ़वा शाहपुर मार्ग पर परसाहा मोड़ के पास से एक क्रेटा कार से चार लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने गढ़वा थाने में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि एसपी साहब को डाल्टेनगंज से गढ़वा की ओर सफेद रंग के क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

इसके बाद एसपी साहब के द्वारा उनके एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बृज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि गठित छापामारी दल के द्वारा सुबह करीब 07.30 बजे तिलदाग मोड़ के आगे परसाहा मोड़ के पास चेकिंग लगाया गया। इस दौरान चेकिंग के क्रम में करीब 8 बजे डालटनगंज की ओर से आ रही कार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार चालक कार का स्पीड बढ़ाते हुये कार को भगाने लगा।

कार में सवार दो व्यक्ति थे। इसी क्रम में कार थोड़ी दूर पर जाकर वह रोड के किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा कर अनियंत्रित होकर रोड के दाहिने ओर पलट गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग दल द्वारा वहां जाकर देखा तो उक्त कार पलटा हुआ था तथा उसमें सवार व्यक्ति कार से निकलकर फरार हो गये थे। उन्होंने बताया कि उक्त कार की तलाशी के दौरान कार के डिक्की में छिपाकर रखे गये कुल 24 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

जिसका वजन 33 किलो है। उन्होंने बताया कि क्रेटा कार नंबर JH 05 BT 1834 को जब्त किया गया। इसके बाद गढ़वा थाना में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह गाड़ी जमशेदपुर जिले के हलुदपोखर गांव निवासी गणेश सिंह का पुत्र अजय सिंह के नाम पर पाया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रेटा कार से एक किलोग्राम का 22 पैकेट, चार किलो ग्राम का एक पैकेट, सात किलो ग्राम के एक पैकेट गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी गंजा लगभग 33 किलोग्राम जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि छापामारी में दल उनके अलावे पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी बृजकुमार, पुअनि सुभाष पासवान सहित कई जवान शामिल थे।