झामुमो जिला कमेटी का पुनर्गठन, सभी नये चेहरों को मिला जगह

झामुमो जिला कमेटी का पुनर्गठन, सभी नये चेहरों को मिला जगह

नई कमेटी पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेगी : मिथिलेश ठाकुर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया है। इस बार पार्टी में सभी पदों पर नये चेहरे को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नवगठित कमेटी में शंभू राम को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, शरीफ अंसारी को सचिव तथा चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व में सभी प्रखंड एवं नगर पंचायत कमेटियों का भी पुनर्गठन किया जा चुका है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी नव मनोनीत जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं बुके देकर बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि नई कमेटी के सभी पदाधिकारी काफी अनुभवी एवं उर्जावान हैं। ये अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं।

संगठन में पदाधिकारियों की संख्या सीमित होती है। इसलिये सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नये पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और भी मजबूत बनायें। सभी लोग पार्टी के अंदर एवं बाहर बेहतर अनुशासन का परिचय दें। ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे।

मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।