टेम्पो दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

बंशीधर न्यूज
श्रीबंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के उसका कला में एनएच 75 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये। घटना रविवार की शाम 7 बजे की है। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी जवाहर प्रजापति के 16 वर्षीय पुत्र योगेंद्र प्रजापति के रूप में की गई है।
वहीं एक अन्य घायल भी उसी गांव का भानू प्रजापति के नाम शामिल हैं। जबकि अन्य घायलों में थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी गुडु राम, उतर प्रदेश के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी सुनील राम एवं खरौंधी थाना क्षेत्र के खरौंधी गांव निवासी मनोज राम के नाम शामिल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपू में सवार दो युवक सगमा से मेराल जा रहे थे।
उसका कला गांव के समीप सड़क के किनारे तीन लोग खड़े थे, उसी दौरान खड़े लोगों को धक्का मारते हुये टेंपू पलट गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने योगेंद्र प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।