चार मई को पलामू आयेंगे पीएम मोदी, करेंगे जनसभा को संबोधित

चार मई को पलामू आयेंगे पीएम मोदी, करेंगे जनसभा को संबोधित

मोदी पर देश की जनता को है भरोसा, इस बार और अधिक मत से जीतेंगे वीडी राम : सत्येंद्र

विकसीत भारत का निर्माण के लिए मोदी को पीएम बनाना जरूरी : अलख

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : भाजपा कोर कमेटी की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मवारियों एवं कार्यां की भी समीक्षा की गई। बैठक के बाद लोकसभा चुनाव अलग ढंग से होने जा रहा है। भाजपा के विरोध में विभिन्न दल के लोग महागठबंधन कर चुनाव लड़ रहें हैं। इससे पहले देश में कभी नहीं ऐसा महागठबंधन बना था।

सभी भ्रष्ट पार्टी महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। भ्रष्ट पार्टी के प्रमुख नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। भ्रष्टाचार में जो संलिप्त है उसे भाजपा छोड़ने नहीं जा रही है। भाजपा के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता, अलखनाथ पांडेय, गढ़वा विस प्रभारी दुर्गा प्रसाद जौहरी आदि ने भाजपा नेता भगत सिंह साहू के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बैठक की जानकारी दिया।

मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा भाजपा आसानी से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने दस साल के कार्यकाल में काफी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण किया है। वीडी राम शिलान्यास पर भरोसा नहीं करते हैं। वे काम पर भरोसा करते हैं। श्री तिवारी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने काम पर नहीं बल्कि शिलान्यास पर भरोसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोट भाजपा को मिलेगा। पिछली बार से अधिक वोट से बीडी राम चुनाव जीतेंगे। पलामू लोकसभा के सह संयोजक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से जागरूक होकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। श्री पांडेय ने कहा कि भारत को विकसीत बनाना है तो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किये गये विकास कार्यों को झामुमो अपना काम बता रही है। यदि झारखंड में डबल इंजन की सरकार होती तो झारखंड आज विकसीत राज्य बना होता। पिछले साढे चार साल में झामुमो के शासन काल में राज्य काफी पिछड़ गया है। श्री पांडेय ने कहा कि आगामी चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू आयेंगे। चियांकी हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिये गढ़वा से हजारों कार्यकर्ता चियाकी हवाई हड्डा पहुंचेगें।

गढ़वा विधानसभा प्रभारी दुर्गा प्रसाद जोहरी ने कहा कि कांग्रेस की नियत और नीति में भ्रष्टाचार साफ झलकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 2024 में भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। देश की जनता भी चाह रही है कि देश के प्रधानमंत्री पुनः नरेंद्र मोदी बने। पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखंड में कोई भी कार्य नहीं हुआ है।

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, जवाहर पासवान, भगत सिंह साहू, ओमप्रकाश केशरी, प्रमोद चौबे, संजय ठाकुर, राजकुमार मधेशिया, रिंकू तिवारी, चंदन जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।