श्री राम जन्मभूमि के बाद गढ़वा के रामलला मंदिर में मानस मंडली का 501 वां मानस सप्ताह समागम कल

मंडली की ओर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी विराट नगर प्रबोध भ्रमण सह शोभा यात्रा : द्वारिका नाथ पांडे
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : मानस मंडली द्वारा 500 वां मानस सप्ताह का विराट आयोजन के बाद 501 वां मानस सप्ताह समागम का आयोजन 6 अगस्त को गढ़वा के स्टेशन रोड स्थित रामलाल मंदिर में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंडली के संयोजक द्वारिका नाथ पांडे ने बताया कि मानस मंडली के कोर कमिटी की बैठक में 501 वां मानस सप्ताह समागम धूमधाम से मनाने की रूप रेखा तैयार की गई है।
जिसमें साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ के पूर्व संध्याकाल पांच बजे रंका मोड़ गढ़वा के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर से विराट नगर प्रबोध भ्रमण सह शोभा यात्रा निकल जाएगी, जिसमें अयोध्या के यज्ञ मंडपम में सम्मिलित 261 मानस विभूतियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। ध्वज पताका, ध्वनि विस्तारक यंत्रम्, शंख, भेरी मृदंग, घरीघंट, भांगड़ा और पारम्परिक वाद्ययंत्र के साथ मानस परिधान में शामिल लोग शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शोभा यात्रा गढ़देवी मंदिर, बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर, शिवाला होते हुए श्री राम लला के दरबार पहुंचेगी जहां 200 से अधिक महान हस्तियों के द्वारा मानस विभुतियों पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन मे सम्मिलित होने के लिए पलामू प्रमंडल के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तों की मंडली के सामिल होने की सूचना है।
आयोजन को लेकर श्री राम लला मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जीवन को कृतार्थ कर करने की अपील किया है।