शौकत खान को आईकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ भारत सम्मान, अभिनेत्री आंचल मुंजल ने किया सम्मानित

शौकत खान को आईकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ भारत सम्मान, अभिनेत्री आंचल मुंजल ने किया सम्मानित

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा के तिरंगा वाले शौकत खान को पटना में ब्राईट इंडिया ब्राईटनेस के मंच पर ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ भारत सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुष्पा 2 की मशहूर अभिनेत्री आंचल मुंजल ने प्रदान किया। शौकत खान पिछले दस वर्षों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रहे हैं और अब तक तीन लाख से अधिक लोगों को तिरंगा भेंट कर चुके हैं।

उनके द्वारा संचालित निःशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक और पुस्तक बैंक से दस लाख से ज्यादा गरीबों को मदद मिली है। सम्मान समारोह में आंचल मुंजल ने उनके सेवा कार्यों की सराहना की और बधाई दी।

शौकत खान ने आयोजकों और फिल्म जगत की हस्तियों का आभार जताते हुये कहा कि 2025 उनके लिये खास रहा, क्योंकि उन्हें जया प्रदा, भूमिका चावला और आंचल मुंजल जैसी हस्तियों से राष्ट्रीय सम्मान मिला है। हाल ही में उन्हें झारखंड के राज्यपाल द्वारा ‘आईकॉन ऑफ झारखंड सम्मान’ भी मिल चुका है।