स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे घर

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर पाल्हे कला गांव के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना गुरुवार की दोपहर तीन बजे की है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया।

घटना में घायल होने वालो में डंडई थाना क्षेत्र के डंडई निवासी अमरकांत मेहता की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी एवं सुरेंद्र साव के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के नाम शामिल हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे। दो लोगों को हल्का चोट लगा।

कार में सवार सभी लोग डंडई से श्री बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी मंदिर दर्शन करने आये थे। दर्शन के बाद वापस डंडई लौट रहे थे। इसी बीच पाल्हे कला गांव के समीप सड़क में बने गढ़े में जाकर कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा कर पलट गई। घटना के बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।