झारखंड में युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है : रितेश

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने हेमंत सरकार का कड़ा विरोध करते हुये कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं के भविष्य को दूसरे राज्यों के हाथों बेचने का काम किया है। नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक नगर निवेशक के बहाली में 28 लोग को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें 17 लोग दूसरे राज्यों से आने वाले हैं। आखिर किस नियमावली के तहत इतने बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दिया गया।
उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा पढ़ लिखकर नौकरी के लिये ठोकर खाने को मजबूर हैं, लेकिन झामुमो सरकार ने असम, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के लोगों को नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों के साथ बंदरबांट हुआ है। झारखंड में युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
अभी कुछ दिन पहले पीजीटी भर्ती परीक्षा में खुलेआम धांधली सामने आया लेकिन कोई जांच नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में सिर्फ झारखंड से बाहर के लोग लाभ ले रहे हैं। हेमंत सरकार ने झारखंड के नियोजन नीति को ध्वस्त करते हुए दुसरे राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने खतियानी जोहार यात्रा का शुरुआत गढ़वा से किया और पूरे झारखंड में घुमाया।
झामुमो 1932 खतियान का बात करता था, लेकिन धीरे-धीरे झामुमो का चाल चरित्र झारखंड के युवाओं के सामने स्पष्ट हो गया। झारखंड के युवाओं के प्रति हेमंत सरकार का सोच बेहद शर्मनाक है। झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को जनता के सामने स्पष्ट करना होगा।
अन्यथा गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा भ्रष्ट हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है। मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, महामंत्री विकास तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।