मेराल में शान से फहराया गया तिरंगा

मेराल में शान से फहराया गया तिरंगा

बंशीधर न्यूज

मेराल : 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी आन, बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने ध्वजारोहण किया।

इसी तरह थाना में थाना प्रभारी विष्णु कांत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, प्रखंड परिसर स्थित मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय पर मुखिया राम सागर महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे, पशुपालन कार्यालय पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह, इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज लातदाग एवं बस स्टैंड स्थित परिवर्तन कार्यालय में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी तथा पतंजलि सह भारत स्वाभिमान न्यास के प्रखंड कार्यालय पर डॉ अनिल साह, एसडी मेमोरियल स्कूल में निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, एसजीएन किंडर गार्टेन स्कूल में निदेशक धर्मेंद्र देव ने ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में भी झंडोतोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सामूहिक झंडोत्तोलन में बीडीओ जागो महतो, सीओ यशवंत नायक, एजीएम दीपक कुमार चंचल, उप प्रमुख निजामुद्दीन खां, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंह, झामुमो व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, अतहर अली, मंडल सांसद प्रतिनिधि रूपु महतो, डॉ लाल बहादुर साह, डॉ लाल मोहन, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, दीपेश कुमार तिवारी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।