भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : विश्व आदिवासी दिवस पर डीसी दिनेश कुमार यादव, एसपी अमन कुमार, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, गढ़वा में आयोजित हुआ।

इसके पश्चात गढ़वा टाउन हॉल परिसर में स्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को नमन किया गया। मौके पर डीसी श्री यादव ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा विश्व आदिवासी दिवस हमें आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

हम सभी को उनके अधिकार, सम्मान और विकास के लिये मिलकर कार्य करना चाहिये। पदाधिकारियों एवं आमजनों ने इस अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लिया।