मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर बीडीओ कार्यालय पहुंची महिलाएं

मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर बीडीओ कार्यालय पहुंची महिलाएं

बंशीधर न्यूज

कांडी : प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न भागों से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं चार किशोरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय के समीप अपना अपना नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा की झारखंड सरकार की सबसे बड़ी महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का लाभ एक किस्त के बाद दोबारा नहीं मिला।

वहीं कुछ महिलाओं ने आरोप लगाई कि सारी कागजी प्रक्रिया पूर्ण रूप से सही होने के बाद भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार को इस योजना के लाभ सबों को देनी चाहिये अन्यथा किसी को नहीं। आधी महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र की आधी महिला इस प्रखंड क्षेत्र में इस लाभ से वंचित हैं।

इस संबंध में बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि वैसे सभी लाभार्थियों से पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट तथा अन्य कई कागजातों के साथ लिखित आवेदन लिया जा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिये सभी आवेदन को जिला में सुधार हेतु भेजा जायेगा।

नाराजगी व्यक्त करने वालों में सविता देवी, रश्मि देवी, अनवारी देवी, खुर्शीदा बीबी, काजल कुमारी, पूनम देवी, सदरुन खातून, नजरुन खातून, नजबुन बीबी, कविता कुमारी, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थी।