मेराल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बलराम शर्मा
मेराल: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। जागरुकता तिरंगा यात्रा अस्पताल चौक से प्रारंभ हुआ जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है आदि नारा लगाते हुए लोगों को जागरुक करते हुए बस स्टैंड होते हुए पुनः अस्पताल चौक पहुंच समाप्त हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मेराल दक्षिणी मंडल प्रभारी उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत नेस्तनाबूत करने का कार्य किया गया है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने कहा कि पहले सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर ही तिरंगा झंडा फहराया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रुपू महतो, कंचन पांडे ने भी संबंध किया।
तिरंगा यात्रा में विनय चौबे, आनंद चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री देवी, नरेश यादव, भुनू चौधरी, विनय चौधरी, मुनेश्वर चौधरी, भोला राम, कमलेश चौधरी, सरजू चौधरी, दशरथ चौधरी, रामजी कुशवाहा, वीरेंद्र ठाकुर, धनंजय शर्मा, रोहित कुमार, वीरेंद्र चौधरी, देवव्रत मेहता, सुमेर पासवान, राधेश्याम यादव साहित्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।