स्वतंत्रता दिवस पर मेराल प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर मेराल प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण

बलराम शर्मा

मेराल: प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी प्रारंभ हो गई है। प्रभारी बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक ने सोमवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विचार विमर्श के बाद प्रखंड मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में होने वाले सामूहिक झंडोतोलन को लेकर समय निर्धारित किया गया।

जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 9.05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं थाना कार्यालय पर 9.30 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 9.50 बजे, मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय पर 10.05 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर में 10.15 बजे, पशुपालन कार्यालय पर 10.25 बजे, प्लस टू उच्च विद्यालय में 10.35 बजे तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10.55 बजे झंडा फहराया जाएगा। प्रखंड नाजिर सुनील कुमार के अनुसार झंडोतोलन का समय निर्धारित कर सभी लोगों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है।