भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के लिये प्रखंड प्रभारी नियुक्त

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद 24 जून को भाषा विवाद, स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश प्रदर्शन किया जायेगा।
इन कार्यक्रमों की सफलता के लिये रंका में विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, रमकंडा में ओमप्रकाश केशरी, डंडा में ब्रजेश उपाध्याय, गढ़वा में सांसद वीडी राम, मेराल में बालमुकुंद सहाय, चिनियां में सुरज गुप्ता, खरौंधी में शारदा महेश प्रताप देव, केतार में रघुराज पाण्डेय, भवनाथपुर में मधुलता कुमारी, सगमा में इंद्रमणि जायसवाल, धुरकी में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, डंडई में अनीता गुप्ता व लक्ष्मण राम, श्री बंशीधर नगर में पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही, रमना में अरविंद तुफानी, विशुनपुरा में राजीव रंजन तिवारी, मझिआंव में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कांडी में ओमप्रकाश तिवारी, बरडीहा में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भंडरिया में मुकेश निरंजन सिन्हा और बड़गड़ में कुंवर सिंह को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।