सीओ ने मुसहर परिवार के बीच बांटा खाद्य सामग्री व कंबल

बंशीधर न्यूज
मेराल : कड़ाके की ठंढ को देखते हुये सीओ यशवंत नायक ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अंचल क्षेत्र में भ्रमण कर करीब दो दर्जन मुसहर परिवारों के बीच खाद्य सामग्री व कंबल का वितरण किया। इस संबंध में सीओ यशवंत नायक ने बताया कि कड़ाके की ठंढ को देखते हुये अहले सुबह अंचल मुख्यालय के साथ बाना, दुनूखाड़ गांव में जाकर ठंढ से ठिठुर रहे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू सहित अन्य राशन सामग्री का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि अपने निजी मद से मुसहर परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। उस मौके पर अंचल के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, रियासत अली, चालक सुरकेश आदि मौजूद थे।