जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित

जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित

प्रतिभा की कोई कमी नहीं केवल आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास की जरूरत : डीईओ

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन रामासाहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीईओ कैसर रजा एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुल दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उस मौके पर डीईओ ने कहा कि गढ़वा जिले में कला उत्सव के क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास की जरूरत है।

यदि बच्चे लग्न से तैयारी करें तो निश्चित रूप से गढ़वा जिला भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग कला उत्सव के प्रति अत्यंत गंभीर है। कला उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। ताकि सभी बच्चों का प्रदर्शन दिख सके। प्रतियोगिता के अंतर्गत संगीत (गायन) संगीत (वादन) तन्त्री/ सुषिर(स्वर याद) ताल वाद्य नृत्य, नाटक, दृश्य कला, पारंपरिक कहानी वाचन, बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव में जिले के सभी सरकारी विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, निजी विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कला उत्सव के निर्णायक मंडली के रूप में आनंद चौबे, दिव्या शर्मा, राजाराम प्रजापति, रितिका श्रीवास्तव, धर्मशील पांडेय, शंभू कुमार त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा शामिल थे।

जबकि प्रतियोगिता का आयोजन के रूप में संकुल साधन सेवी सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शिक्षक मनोज चौधरी, क्षितिज कुमारी, साधना कुमारी, मास्टर ब्लास्टर कराटे ग्रैंड मास्टर मनोज सनसाई उपस्थित थे।