मेराल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार

बंशीधर न्यूज
मेराल : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी ̺दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घरों तथा वाहन आदि की साफ सफाई के बाद शाम को पूजा अर्चना के बाद दीप जलाकर दीपावली मनाया गया। पूरा क्षेत्र रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों में रंगोली बनाकर एवं दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने केले का थंब एवं गेंदा फूल के अलावा रंग-विरंगे झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया।
सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। प्रखंड मुख्यालय सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। शुक्रवार की शाम में गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकलकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।