गंगा आरती का विहंगम दृश्य देख भावविह्वल हुए श्रद्धालु

गंगा आरती का विहंगम दृश्य देख भावविह्वल हुए श्रद्धालु

 बंशीधर न्यूज

मेराल: प्रखंड मुख्यालय के सबसे पुराना और प्रसिद्ध वर नदी छठ घाट पर छठ पूजा के अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यहां पहली बार वाराणसी तथा हरिद्वार के तर्ज पर भव्य गंगा आरती में सैकड़ो छठ व्रतियों तथा बड़ी संख्या में महिला पुरुष तथा बच्चे और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस घाट को प्रसिद्धि दिलाने वाले संजय भगत और ब्रजेश मिश्र के देख रेख में आचार्य किशोर मिश्र तथा मृत्युंजय शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच सहयोगी अजय कुमार मिश्र और मृत्युंजय पांडे के शंखनाद के साथ मुख्य यजमान राहुल, शुभम, अर्पित और श्रेयांश मल्होत्रा द्वारा जैसे ही आरती के लिए जलता हुआ दीपक को उठाया गया पूरा घाट सूर्य भगवान और छठी मईया की जयकारा से गूंज उठा।

आतिशबाजी के बीच "जै गंगे माता "गंगा मैया में जब तक यह पानी रहे तथा शिव तांडव स्तोत्र मंत्र से सभी श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर ताली बजाते हुए भक्ति भावना के सागर में डुबकी लगाने लगे। गंगा आरती का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था।

गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, जिला परिषद सदस्य रोशन परवीन, डॉ अनिल साह, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया शंकर के प्रखंड अध्यक्ष रामसागर महतो, स्थानीय मुखिया पति मुन्ना राम, सूर्य प्रकाश, दशरथ प्रसाद, विनोद प्रसाद उर्फ लाला, पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, वीरेंद्र प्रसाद, करीब अंसारी, अतहर अली, जहुर रंगसाज, महेंद्र प्रसाद, तलों सोनी, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता ने गंगा आरती की नई शुरुआत की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि यहां का विहंगम दृश्य देखकर लगा कि हम सभी काशी के गंगा घाट पर आरती में शामिल हैं। छठ पूजा महोत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव जायसवाल, अशोक गुप्ता, सत्यम मल्होत्रा, सतीश गुप्ता, सुधांशु कुमार, शशि कांत यादव, नवीन जायसवाल, पंकज, अशोक राम, संदीप कुमार, मुन्ना जयसवाल, अनुज कुमार, सुभाष गुप्ता, अनिल कुशवाहा, सुजीत पटवा, अशोक मेहता, अजय ठाकुर आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।