अवैध गांजा का पेड़ नष्ट

बंशीधर न्यूज
मझिआंव : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के लिखित निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर चन्द्री के सोरहबीगहवा टोले पर राजेश्वर राम चंद्रवंशी के घर के द्वार पर लगाये गये लगभग 10 फुट ऊंचे गांजा के पेड़ को उखाड़ दिया और जब्त कर थाना ले आई। इस दौरान घर के बागवानी में भी लगे गांजा के कई पेड़ को विनष्ट कर दिया।
छापेमारी दल का नेतृत्व एएसआई विनय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। छापेमारी दल में नगर पालिका के नगर प्रबंधक जितेश कुमार भी शामिल थे। इधर राजेश्वर राम की पत्नी मुनि देवी ने बताया कि द्वार पर शो प्लांट के रूप में वह पौधा लगा था। हरा पौधा जानकर उसको नहीं काटा गया था।
इस सम्बंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि उन्हें अवैध गांजा के पेड़ लगाये जाने के बारे में शिकायत मिली थी। जिसके आलोक में उन्होंने थाना प्रभारी को पत्र देकर एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे।