झामुमो संयोजक मंडली की बैठक में जिलाध्यक्ष के लिये शंभू राम पर बनी सहमति

झामुमो संयोजक मंडली की बैठक में जिलाध्यक्ष के लिये शंभू राम पर बनी सहमति

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती देने और सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिये मंगलवार को जिला संयोजक मंडली की बैठक आयोजित की गई। कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर आयोजित इस बैठक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, मुख्य संयोजक तनवीर आलम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुये। बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।

इसमें यह पाया गया कि कई स्थानों से सदस्यता अभियान की अधकटी रसीद अब तक जमा नहीं की गई है। इसे गंभीरता से लेते हुये बची हुई रसीदों को जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जो बूथ एवं पंचायत कमेटियां अभी तक नहीं बनी हैं, उनका जल्द से जल्द गठन एवं पुनर्गठन किया जाय और उनकी पंजी तैयार कर कार्यालय में जमा की जाय।

 बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिये जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर नये पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिलाध्यक्ष के रुप में शंभू राम का चयन किया गया। जबकि सचिव के रुप मे मो शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष के रुप मे चंदन जायसवाल एवं उपाध्यक्ष के रूप में श्रवण सिंह खरवार का चयन किया गया। बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ सदस्यों और संयोजकों ने इन प्रस्तावों को एकमत से स्वीकार किया।

अब इन नामों को अनुमोदन के लिये केंद्रीय कार्यालय भेजा जायेगा, जहां केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा इन्हें मनोनीत की चिट्ठी प्रदान की जायेगी। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जाय। बैठक के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं और संयोजकों ने एकजुटता दिखाते हुये संगठन को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में संयोजक प्रमुख तनवीर आलम, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र साव, फरीद अंसारी, जवाहर पासवान, मेदिनीखान, परेश तिवारी, नसीम अख्तर, रेखा चौबे, दीपमाला, धर्मराज पासवान, अजय उपाध्याय, निर्मल पासवान, एन तिवारी, अनुज कुमार दुबे, चंदन जायसवाल, नीरज तिवारी, आशीष अग्रवाल, पुरन तिवारी, रोशन पाठक, नितेश सिंह, मनीष कमलापुरी, अंजलि गुप्ता, अराधना सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।